सुवा, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फिजी में सोमवार को 25वें एशिया प्रशांत संसदीय फोरम (एपीपीएफ) का आगाज हो गया।
इस फोरम का उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा के लिए संसदीय भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस पांच दिवसीय फोरम में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जिसमें आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, पेरू, फिलीपींस और रूस हैं।
फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बेनीमारमा ने संसदीय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए साझेदारों का आह्वान किया।
इस फोरम में आम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न देशों से संबद्ध मुद्दों पर चर्चा होगी।
2016 में 24वें एपीपीएफ का आयोजन कनाडा में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath