लखनऊ/मथुरा, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार तड़के एक स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 40 बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों में से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मथुरा जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बस की स्टीयरिंग व्हील फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath