आस्ट्रेलियन ओपन : मरे, निशिकोरी दूसरे दौर में

मेलबर्न, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे और जापान के केई निशिकोरी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ ही मरे और निशिकोरी ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मरे ने पहले दौर के मुकाबले में यूक्रेन के इलिया मार्चेंको को 7-5, 7-6 (7-5), 6-2 से मात दी।

इसके साथ ही टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी निशिकोरी ने रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को 5-7, 6-1, 6-4, 6-7 (6-8), 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

उल्लेखनीय है कि मरे आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पांच बार पहुंचे हैं, लेकिन एक भी बार जीत हासिल नहीं कर पाए, वहीं निशिकोरी भी तीन बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493