नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल भगदड़ के दौरान छह मृत महिलाओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि का ऐलान किया है।
मोदी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भगदड़ की वजह से हुई मौतों को लेकर दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं।”
उन्होंने भगदड़ में घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की राहत राशि का भी ऐलान किया।
गौरतलब है कि गंगासागर मेले से कोलकाता जाने वाली पोत में चढ़ने के लिए भारी भीड़ जुटने से मची भगदड़ में छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ये लोग रविवार को मकर संक्रांति के दिन गंगा में डुबकी लगाने के बाद लौट रहे थे।
dharmpath.com dharmpath