प्रीमियर लीग : युनाइटेड ने लीवरपूल को बराबरी पर रोका

मैनचेस्टर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अपने स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक के गोल की बदौलत मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के 21वें दौर में लीवरपूल के साथ हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लीवरपूल क्लब की नजर इस मैच में जीत हासिल करके लीग सूची में दूसरा स्थान हासिल करने पर थी।

लीवरपूल के लिए मुकाबले के पहले हाफ में जेम्स मिलेर ने 27वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर खाता खोला।

इसके बाद इस गोल के जवाब में दूसरे हाफ की समाप्ति से छह मिनट पहले 84वें मिनट में इब्राहिमोविक ने गोल दागा और मैच ड्रॉ किया।

मैच के ड्रॉ होने के साथ ही लीवरपूल के लीग सूची में दूसरा स्थान हासिल करने की उम्मीद भी खत्म हो गई। हालांकि, दूसरे स्थान पर काबिज टोटेनहम हॉटस्पर और तीसरे स्थान पर काबिज लीवरपूल अंकों के मामले पर बराबर हैं। दोनों टीमों के पास 45 अंक हैं, लेकिन गोल के स्कोर में अंतर है।

युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने वेबसाइट ‘मैनयूटीडी डॉट कॉम’ को दिए बयान में कहा, “हमें जिस प्रकार के परिणाम की उम्मीद थी, वैसा परिणाम नहीं मिला, लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493