चीन : 2020 तक नवीन ऊर्जा वाहनों का उत्पादन चौगुना करने की योजना

उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मियाओ वेई ने बीजिंग संगोष्ठी में एक सरकारी योजना के हवाले से बताया कि 2025 तक एक सप्ताहंत में बिकने वाली पांच में से एक कार नवीन ऊर्जा मॉडल होगी।

मंत्रालय के अनुसार, 2016 में चीन ने 5,17,000 नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्माण किया था और इसकी बिक्री 10 लाख से पार जा सकती है।

नवीन ऊर्जा वाहनों में बैटरी वाली विद्युत चालित कारें, प्लग-इन हाइब्रिड (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) और फ्यूल-सेल कारें शामिल हैं।

2016 में शीर्ष चीनी विद्युत वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी, गीलि और बीएवाईसी ने पूरी दुनिया के 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अपने मॉडल बेचे हैं।

मियाओ ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए नीतियों में सुधार, अनुसंधान और विकास व अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार मदद कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493