चाहता हूं ‘मोना डार्लिंग’ को शेल्डन कूपर देखें : अंशुमन

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अंशुमन झा अपनी आगामी फिल्म ‘मोना डार्लिग’ में व्यस्त हैं, जो साइबर क्राइम पर आधारित संस्पेस थ्रिलर फिल्म है। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म को ‘बिग बैंग थ्योरी’ स्टार शेल्डन कूपर देखें।

अंशुमन फिल्म में मनोरोगी के किरदार में हैं। अपने किरदार के लिए वह अभिनेता कुणाल नायर से सलाह लेना चाह रहे हैं, जिन्होंने अंशुमन के कॉजीन नेहा कपूर से शादी की है।

अंशुमन ने एक बयान में कहा, “मैं एक ऐसे व्यक्ति के किरदार में हूं जो शारीरिक रूप से संपर्क करने में सहज नहीं है। वह वास्तविक दुनिया में रहता है और उसके द्वारा बनाई गई खेल के माध्यम से दुनिया को समझता है। मेरा किरदार बेनेडिक्ट कंबरबैच की फिल्म ‘शेरलॉक’ और शेल्डन कूपर की फिल्म ‘द बिग बैंग थ्योरी’ से लिया गया है।”

फिल्म ‘चौरंगा’ अभिनेता नायर से मिलने के लिए अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं। नायर ने फिल्म ‘बिग बैंग थ्योरी’ में राजेश कोत्थरापल्ली की भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, “मैं कुणाल से मिलने अमेरिका जाने की सोच रहा हूं। कुणान की सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं वास्तव में चाहता हूं कि शेल्डन कूपर मेरी फिल्म देखें। अगर ऐसा होता है तो यह मेरे लिए और फिल्म के लिए सम्मान की बात होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493