पूर्वी दिल्ली के निगमकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल खत्म कर दी।

निगमकर्मी कई महीनों से वेतन न मिलने को लेकर बीते 12 दिनों से हड़ताल पर थे।

ईडीएमसी के आयुक्त मोहनजीत सिंह से मुलाकात के बाद हड़ताल पर बैठे निगमकर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।

दिल्ली नगर निगम स्वच्छता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया, “हमारे बैंक खातों में वेतन आ गया है और ईडीएमसी आयुक्त ने हमारी दूसरी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इसलिए हमने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया।”

संजय गहलोत ने कहा, “सभी निगमकर्मी मंगलवार से काम पर लौटेंगे और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर को हटाने का काम तेजी से किया जाएगा।”

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी दो महीने का वेतन न मिलने को लेकर पांच जनवरी को हड़ताल पर बैठ गए थे। इसके अलावा निगमकर्मी 2013 तक नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग भी कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने निगमकर्मियों के वेतन के लिए 119 करोड़ रुपये पूर्वी दिल्ली नगर निगम को जारी किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493