आरआईएल की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 10 फीसदी वृद्धि

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की सोमवार को सूचना दी। इसका श्रेय रिफाइनरी कारोबार में हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन को जाता है।

कंपनी की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 8,022 करोड़ रुपये (1.2 अरब डॉलर) हो गया है।

कंपनी का सकल रिफाइनिंग मार्जिन -कच्चे तेल की कीमत और रिफाइनरी से बाहर आ रहे पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में अंतर- 10.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। यह बाजार की उम्मीदों से अधिक है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, “हमारे एकीकृत प्लेटफार्म की मजबूती, कुशल संचालन प्रक्रिया और उभरते भारतीय बाजार के अनुसार हमारे व्यापार पोर्टफोलियो ने चुनौतीपूर्ण हालात में हमें दूसरी बार रिकॉर्ड प्रदर्शन करने में सक्षम बनाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493