उप्र: रातें सर्द, दिन में सामान्य स्थिति में पहुंचा पारा

लखनऊ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से चल रही शीतलहर का दौर अब कम हो गया है। रात में ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में पारा सामान्य स्थिति में पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दो दिनों बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन बाद में पारा सामान्य हो जाएगा। जम्मू कश्मीर और उससे सटे हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती स्थिति बनने से एक या दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, कानपुर का 8.2 डिग्री, बनारस का 10 डिग्री, झांसी का 10.2 डिग्री और इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, मौसम की स्थिति में सुधार होने की वजह से आज से स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, इस दौरान स्कूलों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन स्कूल अब नौ बजे की जगह 10 बजे खुलेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493