म्यांमार में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

यांगून, 17 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने में पुलिस और जवानों पर घातक हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

यांगून, 17 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने में पुलिस और जवानों पर घातक हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने राखिने में रविवार को शुरू हुए दो दिवसीय तलाशी अभियान में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

संदिग्धों ने अक्टूबर 2016 में नगाखुरा और क्यिकांपिन गांवों में हुए सशस्त्र हमले में शामिल होने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने साथ ही एक आतंकवादी संगठन को आर्थिक सहायता प्रदान करने और संगठन में नए सदस्यों की भर्ती करने की बात भी स्वीकार की है।

मॉन्गडौ में तीन सीमावर्ती चौकियों पर नौ अक्टूबर को सशस्त्र व्यक्तियों ने हमला कर दिया था, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और पांच जवान मारे गए थे।

मॉन्गडौ में 10 अक्टूबर से सुबह से शाम तक का कर्फ्यू जारी है।

घटना के बाद सरकार ने उप राष्ट्रपति यू. मयिंत स्वे के नेतृत्व में हमले की पृष्ठभूमि की जांच के लिए एक 13 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच की औपचारिक रिपोर्ट राष्ट्रपति को 31 जनवरी तक सौंपे जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493