भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह धूप निकली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, जिससे ठंड का असर कम रहा। वहीं शीतलहर का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आए बदलाव के चलते ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों में कोहरा छा सकता है।
राज्य में शीतलहर का असर कम हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का आठ डिग्री और जबलपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री, इंदौर का 25.7 डिग्री, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath