मिस्र में आतंकवादी हमलों में 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत

काहिरा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र में सुरक्षा जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

यह हमला काहिरा से लगभग 600 किलोमीटर दूर न्यू वैली प्रशासनिक क्षेत्र में हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने हमलावरों का पीछा करते हुए दो हमलावरों को मार गिराया।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

साल 2013 में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद देश में सुरक्षाबलों पर हमले बढ़े हैं।

अधिकांश हमले सिनाई में किए गए, जबकि काहिरा और अन्य शहरों पर भी हमले हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493