तृषा की मां ने बेटी के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तृषा की मां उमा कृष्णन ने चेन्नई के पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है।

तृषा जल्लीकट्टू के खिलाफ अभियान चला रहे पशु अधिकार संगठन ‘पेटा’ से लंबे समय से जुड़ी हैं और इस कारण वह इस प्राचीन खेल के समर्थकों के निशाने पर हैं।

पिछले सप्ताह गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने शिवगंगा जिले में हो रही उनकी तमिल फिल्म ‘गर्जनई’ की शूटिंग भी रोक दी और उन्हें उनकी वैनिटी वैन से बाहर आने को कहा।

गुस्साई भीड़ का कहना था कि जब तक वह माफी नहीं मांगेंगी और पेटा का साथ नहीं छोड़ेंगी, तमिलनाडु में उनकी फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के बाद तृषा ने एक आधिकारिक बयान में लिखा था, “मैने कभी भी जल्लीकट्टू के खिलाफ नहीं बोला। मुझे अपने तमिल होने पर गर्व है और मैं तमिल संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करती हूं। मैं कभी अपने ही लोगों की भावनाओं के खिलाफ नहीं जा सकती, जिनकी मेरी तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।”

तृषा की सुरक्षा के लिए चिंतित उनकी मां ने उनके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

तृषा की मां ने अपनी शिकायत में लिखा है, “उसे बचपन से ही कुत्तों से प्यार रहा है और पेटा आवारा पशुओं को गोद लेने के लिए आयोजित एक फोटो शूट को लेकर उनसे जुड़ा था। उसी के साथ संगठन के साथ उनका संबंध समाप्त हो गया। हम तमिल हैं और जल्लीकट्ट के खिलाफ नहीं हैं।”

तृषा के ट्विटर पृष्ठ पर जल्लीकट्ट के खिलाफ पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि किसी ने उनका अकाउंट हैक करके वह पोस्ट किया। तृषा ने तत्काल अपना अकाउंट बंद कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493