किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं लेंगे डिविलियर्स

जोहांसबर्ग, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं लेंगे।

इसके साथ डिविलियर्स ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अपने करियर को विस्तार देने के लिए वह टेस्ट मैचों से संन्यास पर विचार कर रहे हैं।

डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीकी रेडियो स्टेशन 702 से कहा, “मैं टेस्ट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं।”

मौजूदा समय में सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार ने डिविलियर्स ने हालांकि कहा कि 2019 विश्व कप में खेलना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह अपने ऊपर जारी दबाव को कम करने के लिए कदम उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493