इस्तांबुल नाइटक्लब हमले के संदिग्ध ने गुनाह कबूला

शहर के गर्वनर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ‘हुर्रियत’ की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध की पहचान अब्दुलकादिर माशरिपोव के रूप में की गई है। इसने 1 जनवरी की रात को रियना नाइटक्लब में पार्टी कर रहे लोगों पर गोलीबारी करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। इस गोलीबारी में 39 लोगों की मौत और 70 घायल हो गए थे।

इस व्यक्ति की अंगुलियों के निशान घटनास्थल पर मौजूद निशानों के समान हैं।

गर्वनर वासिप साहिन ने कहा कि उज्बेकिस्तान में 1983 को जन्में हमलावर ने अफगानिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण लिया था।

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावूसोगलू ने ट्विटर पर गृह मंत्री सुलेमान सोयुलू, पुलिस और खूफिया संगठनों को रियना हमलवार के पकड़े जाने पर धन्यवाद दिया।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे उत्तरी सीरिया में तुर्की सैन्य अभियानों का बदला करार दिया था।

इस हमले में मारे गए 39 लोगों में राज्यसभा के पूर्व सदस्य अख्तर हसन रिजवी के बेटे अबीस हसन रिजवी और गुजरात की खुशी शाह सहित दो भारतीय शामिल थे। अन्य लोगों में इजरायल, बेल्जियम, कनाडा, ट्यूनिशिया, लेबनान, जॉर्डन और सऊदी अरब के नागरिक शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493