मुफ्ती से मिले स्पेनिश क्लब के लिए चुने गए कश्मीरी फुटबाल खिलाड़ी

जम्मू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब सोसीदाद डीपोर्टिवा लेनेंसे प्रोइनस्टूर के लिए चुने गए कश्मीर के दो युवा फुटबाल खिलाड़ियों, बासित अहमद और मोहम्मद असरार ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।

मुफ्ती ने दोनों युवा फुटबाल खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों खिलाड़ी बचपन से फुटबाल खेलते रहे हैं। असरार ने संतोष ट्रॉफी, डूरंड कप और आई-लीग में हिस्सा लिया है। वहीं बासित ने सब-जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और आई-लीग के अलावा कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं।

दोनों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राज्य के बालक/बालिकाओं को आगे बढ़ता देख खुशी होती है।

उन्होंने कहा कि यह महज इत्तेफाक नहीं है कि राज्य के युवा अलग-अलग क्षेत्रों में उपलिब्धयां हासिल कर रहे हैं, बल्कि यह उनमें मौजूद प्रतिभा है जिसने सभी को अपनी ओर खींचा है।

मुफ्ती ने कहा, “हमारे युवाओं में काफी प्रतिभा है, लेकिन क्या इसे दिखाने का उनके पास अवसर है?”

मुफ्ती ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर चुके अब्दुल मजीद काकरू का जिक्र भी किया।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि फुटबाल के क्षेत्र में अपनी चमक खो चुका जम्मू एवं कश्मीर राज्य फिर से अपनी पुरानी हैसियत पा लेगा, जिसमें बासित और असरार जैसे खिलाड़ी इसमें अहम योगदान देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493