नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के झालदा (पुरुलिया) में झालदा सत्यभामा विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन, वह नेताजी रिसर्च ब्यूरो की 60वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन भी करेंगे।
राष्ट्रपति कोलकाता में जनवरी 1941 में हुए ‘महानिष्कर्मण’ में नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई और नए सिरे से तैयार वांडरर कार का अनावरण करेंगे।
वह 19 जनवरी को पश्चिम मेदिनीपुर के दंतन में 28वें दंतन ग्रामीण मेला-2017 का उद्घाटन करेंगे। 19 जनवरी को ही वह कोलकाता में ‘आजकल’ की 35वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।
मुखर्जी 20 जनवरी को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2017 का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वह हिंदू स्कूल के द्विशतवार्षिकी समारोह का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति कोलकाता में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के द्विशतवार्षिकी समारोह का भी उद्घाटन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath