रांची, 17 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक अनिल मुर्मू का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 45 वर्षीय मुर्मू को मंगलवार को दोपहर के करीब सीने में दर्द की समस्या हुई। उस समय वह दुमका जिले के करहार्डिल गांव में स्थित अपने घर पर थे।
सीने में दर्द की समस्या के बाद एक स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके बाद उन्हें दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
मुर्मू के परिवार में उनकी मां, पत्नी और छह बच्चे हैं।
वह लोकसभा चुनाव-2014 में लिट्टीपारा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता साइमन मरांडी को हराकर पहली बार विधायक चुने गए थे।
झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने अनिल मुर्मू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
dharmpath.com dharmpath