केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले, माकपा को चेताया

कोट्टायम (केरल), 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उसके कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं किए, तो संयम टूट जाएगा और कड़ा जवाब दिया जाएगा।

यहां भाजपा की केरल इकाई की कमेटी के उद्घाटन के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन कुमार कटील ने कहा, “अगर हमारे कार्यकताओं पर हमले जारी रहे, तो केंद्र इसमें हस्तक्षेप करेगा और तब माकपा को देश के अन्य राज्यों में भाजपा की हैसियत का पता चलेगा।”

भाजपा नेता ने कहा कि माकपा नीत वाम मोर्चे की सरकार ने बीते साल मई में जब से कार्यभार संभाला है, माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और कई के साथ मारपीट की गई।

कटील ने इस बात की ओर इशारा किया कि एक तरफ भाजपा शासित राज्यों ने कई मोर्चो पर प्रगति की है, तो दूसरी तरफ केरल राजनीतिक हत्याओं में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गया है।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद कटील ने कहा, “केरल में कानून-व्यवस्था का वही हाल है, जैसा बिहार में लालू प्रसाद के कार्यकाल में था। पिनारायी विजयन की साख में बुरी तरह गिरावट आई है।”

मई 2016 में 140 सीटों वाले केरल विधानसभा चुनाव में पहली बार एक सीट मिलने से भाजपा बेहद उत्साहित है।

भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ओ.राजगोपाल प्रदेश की राजधानी के नेमोम सीट से चुने गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493