जोधपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया।
सलमान के खिलाफ यह मामला वर्ष 1999 में दर्ज हुआ था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दलपत सिंह राजपुरोहित ने इस मामले की सुनवाई नौ जनवरी को पूरी कर ली थी और फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
dharmpath.com dharmpath