कोंदापुर में केआईएमएस अस्पताल की क्षमता दोगुनी हुई

हैदराबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारत के प्रमुख अस्पताल केआईएमएस ने कोंदापुर में अपने अस्पताल की क्षमता दोगुनी बढ़ा दी है, जिसके बाद इस अस्पताल में 200 बिस्तर हो गए हैं।

अस्पताल सुविधा स्थापित करने व उसके विस्तार पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।

कॉरपोरेट हेल्थकेयर ग्रुप ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस विस्तार से तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में केआईएमएस अस्पतालों की कुल क्षमता 2,100 बिस्तरों की हो चुकी है।

कॉर्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, एनेस्थेसियोलॉजी, एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी केयर, इंडोक्राइनोलॉजी एंड डायबेटोलॉजी तथा न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

अस्पताल वेलनेस क्लीनिक के अलावा, डायगनॉस्टिक सेवा भी मुहैया कराता है।

केआईएमएस हॉस्पिटल्स के उपाध्यक्ष (स्ट्रेटेजी) अभिनय बोलिनेनी ने कहा, “माधापुर-कोंदापुर-गाचीबोली-मियापुर हैदराबाद के सबसे तेजी से विकास करने वाले क्षेत्र हैं। बड़ी आबादी होने के कारण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल की मांग तेजी से बढ़ी है और केआईएमएस अस्पताल इस क्षेत्र की जरूरत व क्षमता को अच्छी तरह से समझता है।”

तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में मौजूदगी के अलावा, केआईएमएस अस्पताल गुवाहाटी, भुवनेश्वर तथा इंदौर में भी अपने अस्पतालों की स्थापना कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493