रॉक्स्टार ने महिला सशक्तिकरण पर गीत जारी किया

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश रैपर रॉक्स्टार ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर आधारित ‘बलवंत’ नामक एक गीत जारी किया।

यह गीत एमटीवी स्पोकन वर्ल्ड के लिए है। यह एक म्यूजिक प्रोपर्टी है, जो भारत में ‘देशी’ हिप-हॉप को बढ़ावा देती है।

रॉक्स्टार ने कहा, “यह देखना सुखद है कि किस तरह ‘देसी’ हिप-हॉप अपनी स्थापना के बाद से विकसित हो रहा है। एमटीवी स्पोकन वर्ल्ड के साथ यह दूसरी बार है और यह सीजन का रैप ‘बलवंत’ हमारे देश की महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।”

उन्होंने कहा, “यह गीत उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पुरुषों पर निर्भर नहीं हैं। मैंने इस गीत में ‘देशी’ अंदाज लाने की कोशिश की है और मुझे यकीन है कि युवा इससे अपने आप को जोड़ सकेंगे।”

इससे पहले गीत ‘बंदूक’ बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493