भारत-रूस के बीच समझौते को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विचारों, मूल्यों तथा संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मदद को लेकर रूस के साथ युवाओं के आदान-प्रदान के लिए भारत तथा रूस के बीच एक समझौते को बुधवार को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, “भारत तथा रूस के बीच युवा मामलों के क्षेत्र में आदान-प्रदान कार्यक्रम से जनता के बीच संपर्को के माध्यम से युवाओं के बीच विचारों, मूल्यों तथा संस्कृतियों को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के मित्रवत संबंध और प्रगाढ़ होंगे।”

बयान में कहा गया है, “आदान-प्रदान कार्यक्रमों में भागीदारी का चयन एक उद्देश्य के तहत व पारदर्शिता पूर्वक किया जाएगा और समझौते के तहत कार्यक्रम के परिणाम की लोग समीक्षा करने में सक्षम होंगे।”

आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय पहलू का विकास करने तथा युवा मामलों में उनके ज्ञान तथा विशेषज्ञता का विस्तार करने में मदद करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493