नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। नीदरलैंड में 26 जनवरी से लेकर 27 मार्च तक भारत महोत्सव का आयोजन होगा।
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इस महोत्सव के दौरान भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य व संगीत को दर्शाया जाएगा। हस्तनिर्मित रेशमी कपड़े एवं सामान की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम द हेग, एम्सटर्डम, रॉटरडैम/मास्ट्रिच, यूट्रेच, इंडहोवन और ग्रोनिंगन जैसे शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव के दौरान अदिति मंगलदास कथक नृत्य समूह द्वारा 13 सदस्यीय कथक नृत्य पेश किया जाएगा। इसके साथ उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से 15 सदस्यीय भोजपुरी लोक नृत्य, सुभाष घोष का चार सदस्यीय शास्त्रीय वाद्य संगीत समूह का कार्यक्रम एवं डॉ. संध्या वी. पुरेचा द्वारा 10 सदस्यीय भरतनाट्यम नृत्य भी पेश किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath