‘जय लवकुश’ में काम करेंगे जूनियर एनटीआर?

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अगर फिल्म उद्योग में उड़ रही अफवाहों की माना जाए तो अभिनेता जूनियर एनटीआर अगामी तेलुगू फिल्म ‘जय लवकुश’ में काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग 11 फरवरी से शुरू हो जाएगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

बॉबी निर्देशित इस फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स बैनर के तले होगा।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि ‘जय लवकुश’ को एनटीआर आर्ट्स ने पंजीकृत कराया है। लेकिन यह पता नहीं है कि यह शीर्षक एनटीआर की अगली फिल्म के लिए इस्तेमाल होगा। यह शीर्षक किसी और प्रोजेक्ट के लिए भी हो सकता हैं जिसे वे बनाने की योजना बना रहे हों।”

फिल्म में एनटीआर द्वारा डबल रोल किए जाने की अफवाहें हैं और निर्माता इसके लिए उपयुक्त दो अभिनेत्रियों को ढूंढ़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493