मप्र पाइप से सिंचाई करने वाला अव्वल राज्य : उमा

भोपाल/नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में पाइप से सिंचाई करने के मामले में अव्वल है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य के जल-संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। मिश्रा ने प्रदेश में चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के बारे में विस्तार से चर्चा की।

मंत्री मिश्रा ने पीएमकेएसवाई के तहत आने वाली केंद्र में लंबित सिंचाई परियोजना की राशि को शीघ्र जारी करने का केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया।

चर्चा के दौरान भारती ने बताया, “पाइप के जरिए सिंचाई करने में मध्यप्रदेश देश का अव्वल राज्य है और समुचित सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे क्रम पर आता है।” केंद्रीय मंत्री ने लंबित सिंचाई योजनाओं की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया।

मिश्रा ने बताया, “प्रदेश में 209 एसएमई परियोजनाओं का काम पूरा हो गया है। इसी प्रकार प्रदेश में 82 जल-संरचनाओं का पुनरुद्धार कार्य पूरा हो चुका है।” उन्होंने केन-बेतवा सिंचाई योजना में आने वाली अन्य परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

इस मौके पर प्रदेश के प्रमुख सचिव जल-संसाधन प्रमोद अग्रवाल एवं आवासीय आयुक्त आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493