इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान का निधन

लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान बारोनेस रचेल हेहोये फिंट का गुरुवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बारोनेस को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनकी कोशिश हमेशा से खेल में महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की रही थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफों के मुताबिक, बारानोस ने इंग्लैंड के लिए 1960 से 1979 तक 22 टेस्ट और 23 एकदिवसयी मैच खेले हैं। 1966 में उन्हों टीम की कप्तानी मिली और उन्हीं की कप्तानी में इंग्लैंड ने 1973 में हुए पहले महिला विश्व कप में जीत हासिल की थी।

उन्होंने महिलाओं के विश्व कप के लिए काफी प्रयास किए थे और उन्हीं के प्रयासों के कारण महिला विश्व की शुरुआत हो सकी थी।

बारानोस के बाद इंग्लैंड की कमान संभालने वाली क्लारे कोनोर ने कहा है, “यह दुख भरी खबर है। उन्हें श्रृंद्धांजली देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह विशेष थीं, लेकिन अब वो नहीं रहीं हालांकि उनका प्रभाव खेल पर हमेशा से रहेगा।”

उन्होंने कहा, “वह मेरी दोस्त, मेरी मेंटॉर और मेरी प्ररेणा थीं। मैं सिर्फ अकेली नहीं हूं उनका प्रभाव कई लोगों पर था।”

एमसीसी के अध्यक्ष मैथ्यू फ्लेमिंग ने बारानोस के निधन पर कहा है, “क्रिकेट से जुड़े लोगों और एमसीसी में मौजूद हम लोगों के लिए यह बेहद बुरा दिन है। वह महिला क्रिकेट की सूत्रधार थीं।”

उनके निधन पर शोक में इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के क्लॉक टावर पर लगे एमसीसी के झंडे को झुका दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493