दो भारतीय फिल्में बर्लिनाले फोरम में दिखाई जाएंगी

बर्लिन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राजकुमार राव अभिनीत एमित वी. मासुरकर की फिल्म ‘न्यूटन’ और मणिपुर के हाओबैम पबन कुमार की फिल्म ‘लोकतक लैरेम्बी’ (झील की महिला) 47वें बर्लिनाले फोरम में शामिल होने की कतार में हैं, जो प्रतिष्ठित बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का एक हिस्सा है।

बर्लिनाले फोरम अपने मुख्य कार्यक्रम में 43 फिल्में दिखा रहा है, जिनमें 29 वर्ल्ड प्रीमियर के रूप में और 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर के रूप में दिखाई जाएंगी।

घोषणा होते ही राजकुमार राव ने ट्वीट किया, “यह बात साझा करने में खुशी महसूस कर रहा हूं कि हमारी फिल्म ‘न्यूटन’ का बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।”

फिल्म के कलाकार और टीम के सदस्य 10 फरवरी को प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर नजर आएंगे।

‘न्यूटन’ में राजकुमार राव एक ऐसे क्लर्क की भूमिाक में हैं जिसकी ड्यूटी संघर्ष में डूबे छत्तीसगढ़ के एक जंगल में लगी है, और वह माओवादियों विद्रोहियों द्वारा हमला किए जाने के डर ेक बीच स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश करता है।

मनीष मुंद्रा निर्मित इस फिल्म में में अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

कुमार की फिल्म ‘लोकतक लैरेम्बी’ प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित विभिन्न भारतीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है। फिल्म का दक्षिण कोरिया में बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर हो चुका है।

जर्मनी, अर्जेटीना, फ्रांस, इजरायल, अमेरिका, जापान, फिलीपींस, कनाडा आदि देशों की फिल्में भी महोत्सव में प्र्दशित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493