टेरेंस लुईस ने अभिनय की शुरुआत की

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ‘द गुड गर्ल’ नामक लघु फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनय उनके लिए करियर विकल्प नहीं, बल्कि खुद को व्यक्त करने का माध्यम है।

अभिनेता हर्ष ए सिंह ने भी इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। यह गुरुवार को यूट्यूब पर जारी हुआ। लुईस इसमें 34 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में हैं, जिसे एक विवाहित महिला से प्यार हो जाता है। लघु फिल्म ऐसी मान्यताओं पर सवाल खड़े करती है, जो समाज में ‘एक अच्छी लड़की’ जैसी अवधारणाओं को परिभाषित करती है।

फिल्म की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ‘एक अच्छी लड़की’ साबित होने के लिए अपनी इच्छाओं का दमन कर देती है। लेकिन इन सबसे वह अंदर ही अंदर घुटती रहती है।

लुईस ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए अभिनय सिर्फ करियर विकल्प नहीं, बल्कि मैं इसे खुद को व्यक्त करने का माध्यम मानता हूं।”

छोटे पर्दे के कई रियलिटी टीवी शो के निर्णायक रहे लुईस ने बताया, “जब इस फिल्म के निर्देशक, जो मेरा दोस्त भी है, ने मुझसे संपर्क किया तो मैंने तुरंत हां कह दी। जिस तरह से इसे पेश किया जा रहा है, वह बहुत दिलचस्प है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493