शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 51 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.96 अंकों की तेजी के साथ 27,308.60 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की तेजी के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ।

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.96 अंकों की तेजी के साथ 27,308.60 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की तेजी के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.3 अंकों की कमजोरी के साथ 27,253.34 पर खुला और 50.96 अंकों या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 27,308.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27348.19 के ऊपरी और 27219.89 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। गेल (5.31 फीसदी), पावर ग्रिड (1.79 फीसदी), ओनजीसी (1.62 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.44 फीसदी) और आईटीसी (1.22 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – ल्यूपिन (1.28 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.95 फीसदी), सनफार्मा (0.87 फीसदी), विप्रो (0.80 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.73 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 1.4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,418.40 पर खुला और 18.10 अंकों या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.15 के ऊपरी और 8,404.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 51.76 अंकों की तेजी के साथ 12781.17 पर और स्मॉलकैप 42.20 अंकों की तेजी के साथ 12925.58 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (2.03 फीसदी), दूरसंचार (1.39 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.24 फीसदी), बिजली (1.06 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – स्वास्थ्य सेवाएं (0.46 फीसदी), वित्त (0.22 फीसदी), बैंकिंग (0.19 फीसदी) और रियल्टी (0.11 फीसदी)।

सेंसेक्स में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,426 शेयरों में तेजी और 1,312 में गिरावट रही, जबकि 188 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493