एफआईजीसी ने लीसेस्टर के कोच राइनेरी को किया सम्मानित

रोम, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इटली फुटबाल महासंघ (एफआईजीसी) ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच क्लॉडियो राइनेरी को सम्मानित किया है।

पिछले साल लीसेस्टर क्लब को इंग्लिश प्रीमियर खिताब जिताने के लिए राइनेरी को ‘हॉल ऑफ फ्रेम’ में शामिल कर सम्मानित किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वालेंसिया और एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व कोच राइनेरी ‘हॉल ऑफ फेम’ से सम्मानित होने वाले इटली के तीसरे कोच बन गए हैं। इससे पहल रोबटरे मानसीनी और रियल मेड्रिड के पूर्व कोच कार्लो एंसेलोटी को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

पिछले साल लीसेस्टर का इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतना किसी चमत्कार से कम नहीं था और इसलिए, राइनेरी को एफआईजीसी द्वारा सम्मानित किया गया।

फुटबाल के खेल में लीसेस्टर की जीत एतिहासिक और अचंभित कर देने वाली है। इस साल नौ जनवरी को राइनेरी को फीफा की ओर से साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493