सपा के महागठबंधन रालोद नहीं : नंदा

उन्होंने कहा कि रालोद के साथ आगामी चुनाव तहत किसी प्रकार का कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 300 सीटों से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची अन्य सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।

सूत्रों के अनुसार रालोद गठबंधन में कम से कम 35 से 50 सीटें चाह रही है, लेकिन उसे सिर्फ 20 ही देने की बात सामने आ रही है। लेकिन रालोद मानने को तैयार नहीं है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उसे नजरअंदाज कर दिया गया है।

उधर रालोद का तर्क है कि वर्ष 2012 में कांग्रेस से गठबंधन पर 45 सीटों पर चुनाव लड़े, जिसमें नौ सीटों पर जीते और 12 पर दूसरे नंबर पर रहे। रालोद ने वर्ष 2012 में मथुरा में तीन, अलीगढ़ में तीन, गाजियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर में एक-एक सीटें जीती थीं। इसलिए इन 21 सीटों के साथ कुछ और सीटें चाहिए।

उधर रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद का कहना है कि उनकी तैयारी 403 सीटें की है, क्योंकि अब चुनाव में अधिक समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में पार्टी के नेताओं से किसी ने कोई वार्ता नहीं की है। उन्होंने कहा कि रालोद को सीटें लेने देने की जो बातें मीडिया में आ रही है। वह सपा द्वारा गठबंधन की शिगुफेबाजी भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493