नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजाधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath