ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले यहां हुए एक रात्रिभोज में बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने शिरकत की। उनका कहना है कि वह इस ‘प्रतिष्ठित रात्रिभोज’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

सिंह ने शुक्रवार सुबह दो मिनट लंबा वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि दर्शकों के बीच एक खास शख्स मौजूद हैं, जिसने कड़ी मेहनत की और उनकी बेटी इवांका से शादी की। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि जेरेड कुशनर बढ़िया काम करेंगे।

तस्वीर में काले कपड़े पहने नजर आ रहे मीका सिंह ने लिखा, “वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति के साथ प्रतिष्ठित रात्रिभोज में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

गायक ने शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आयोजित रात्रि भोज की तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की।

पिछले साल आठ नवम्बर को हुआ राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले ट्रंप शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493