मेक्सिको सिटी, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको में मादक पदार्थो की तस्करी के लिए कुख्यात जोक्विन अल-चापो गुजमान को मेक्सिको के अधिकारियों ने अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया है।
मेक्सिको के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
अमेरिका के एक अधिकारी ने ‘सीएनएन’ के संवाददाता एवान पेरेज को बताया, मेक्सिको के अधिकारियों की सिनालोआ कार्टेल के मुखिया गुजमान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रत्यर्पित करने की योजना थी।
सिनालोआ कार्टेल मादक पदार्थों की तस्करी, काले धन को सफेद करने और संगठित अपराधों का एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह है।
गुजमान और गिरोह के अन्य शीर्ष अपराधी 2009 में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला अदालत में 1990 से 2005 के बीच अमेरिका में 2,64,000 पाउंड से अधिक की कोकीन आयात करने की साजिश रचने के दोषी पाए गए थे।
गुजमान एरिजोना, कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यूयॉर्क, इलिनॉइस, फ्लोरिडा और न्यू हैंपशायर में भी मुकदमे का सामना कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath