फेसबुक के बाद डाटामाइनर ने भी आरटी से प्रतिबंध हटाया

मॉस्को, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फेसबुक ने शुक्रवार को रूसी टेलीविजन नेटवर्क आरटी के फेसबुक पेज पर लगाया गया ‘अस्पष्टीकृत’ 20 घंटे का प्रतिबंध ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण से कुछ घंटों पहले हटा लिया है। इसका अनुसरण करते हुए ट्विटर की न्यूज डिस्कवरी सेवा डाटामाइनर ने भी प्रतिबंध हटा लिया।

आरटी डॉट कॉम पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक डाटामाइनर ने प्रतिबंध को रद्द करने के फैसले का कोई भी आधिकारिक विवरण प्रदान नहीं किया गया है।

सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक की ट्रंप के पक्ष में कथित रूप से भड़काऊ भाषण और ‘नस्लीय पूर्वाग्रह’ से प्रेरित फर्जी खबरें प्रकाशित करने को लेकर आलोचना होती रही है। फेसबुक ने आरटी (पहले यह रसिया टीवी के नाम से जाना जाता था) पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे शनिवार तक जारी रहना था। लेकिन इसे शुक्रवार की सुबह ही हटा लिया गया।

फेसबुक ने यह प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अंतिम संवाददाता सम्मेलन को आरटी के फेसबुक पेज पर लाइव चलाने को लेकर लगाया था, जिस पर अमेरिका के करेंट टाइम टीवी ने एकाधिकार का दावा किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493