मुरादाबाद में वोडाफोन सुपरनेट 4जी लांच

मुरादाबाद, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने शुक्रवार को मुरादाबाद में वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवा लांच करने की घोषणा की। वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवा का लांच बिजनौर, आगरा, बरेली, देहरादून, तथा सत्ताईस अन्य सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन केन्द्रों में भी किया जा चुका है।

वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाएं सशक्त फाइबर बैकहॉल तथा नए एवं अत्याधुनिक नेटवर्क पर बनाई गई हैं। इस लांच के साथ कंपनी मुरादाबाद में खुद की अत्याधुनिक, कॉन्वर्जेन्ट रेडियो प्रोद्यौगिकी पर 2 जी/3 जी/4 जी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

मुरादाबाद में वोडाफोन 4जी लांच पर वोडाफोन इंडिया के पश्चिमी उप्र और उत्तराखंड के बिजनेस प्रमुख दिलिप कुमार गंटा ने कहा, “पश्चिमी उप्र और उत्तराखंड वोडाफोन इंडिया के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और एक अग्रणी टेलीकॉम सेवा प्रदाता होने के नाते क्षेत्र में हमारे 1.13 करोड़ उपभोक्ताओं को हमसे बड़ी उम्मीदें हैं। मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और देहरादून के बाद जल्द ही हम चरणबद्ध तरीके से वोडाफोन 4जी सेवाओं को पूरे राज्य में विस्तारित करेंगे।”

वोडाफोन सुपरनेट 4जी को केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हरियाणा, पूर्वी उप्र, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान, आसाम और पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब में शुरू किए जाने के बाद पश्चिमी उप्र और उत्तराखंड में लांच किया गया है। इसके अलावा जल्द ही गोवा और चेन्नई में इन सेवाओं की शुरुआत के साथ मार्च 2017 तक वोडाफोन सुपरनेट 4जी देश के 2400 नगरों में उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493