मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

ss_ch4मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से प्रदेश के नवनिर्माण एवं प्रगति में अपने दायित्वों को बेहतर रूप से निभाने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर अपेक्षा यही है कि गण और तंत्र के बीच की दूरी निरंतर कम हो। उन्होंने कहा कि गण के सहयोग से प्रदेश में तंत्र ने विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। व्यापक जन-सहयोग से यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन आम आदमी की खुशहाली और समृद्धि के लिये प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेशवासी गणतंत्र दिवस पर्व पर प्रदेश को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493