सामान्य सेवा केंद्र पर जल्द मिलेगी पैन सेवाएं

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) पर देश भर में जल्द ही स्थायी खाता संख्या (पैन) सेवाएं शुरू की जाएंगी। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया, “सामान्य सेवा केंद्र सीएससी नेटवर्क का पूर्ण उपयोग और सुविधा केन्द्र के रूप में कार्य करने के लिए पैन आवेदन प्रक्रिया और सुविधा केंद्र के रूप में काम करेगी, ताकि फिजिकल और ऑनलाइन पैन एप्लिेकशन का विस्तार हो।”

गांव स्तर के कई उद्यमियों ने भी सीइसी कार्यक्रम के तहत पैन सुविधा नेटवर्क के लिए पहले से ही खुद को नामांकित किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अरुणा सुंदराजन ने कहा, “इन केंद्रों पर इनके पहले से बने नेटवर्क के माध्यम से नागरिकों को ई-गर्वनेंस सेवाएं मिलेंगी। सीएससी का डिजिटल जागरूकता के लिए डिजिधन अभियान में भी अहम भूमिका है। अब तक इन केंद्रों के माध्यम से दो करोड़ से ज्यादा ग्रामीण नागरिक और छ लाख व्यापार डिजिटल भुगतान के लिए नामांकन कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “इनके पोर्टफोलियो में पैन आवेदन प्रक्रिया को शामिल करना ई-गर्वनेंस सेवाओं का लागू करने में महत्वपूर्ण कदम है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493