दिल्ली में सुबह धुंध छाई

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी रही। इस दौरान दृश्यता 400 मीटर रही।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493