ब्रिटेन : 2020 तक सार्वजनिक क्षेत्र में 2 लाख प्रशिक्षुओं की भर्ती का लक्ष्य

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सार्वजनिक क्षेत्र को 2020 तक दो लाख प्रशिक्षुओं की भर्ती करने का दायित्व सौंपा गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रपट के मुताबिक, कौशल मंत्री रॉबर्ट हैल्फन ने घोषणा की है कि ‘डिपार्टमेंट फॉर एजुकेशन’ (डीएफई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आगामी तीन सालों का लक्ष्य तय किया है।

250 या इससे ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के निकायों पर अप्रैल से लागू होने जा रहे एक कानून के तहत प्रशिक्षुओं की नियुक्ति का कानूनी दायित्व होगा।

इस रणनीति का लक्ष्य और अधिक युवाओं को अपना करियर शुरू करने का मौका देना है।

डीएफई के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस सुधार से सार्वजनिक क्षेत्र में हजारों गुणवत्ता वाले अवसर पैदा होंगे, जिससे और अधिक लोगों को अपना करियर शुरू करने का मौका मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493