उप्र : गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

महोबा, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिला मुख्यालय के गांधीनगर मुहल्ले में शराब के नशे में शुक्रवार की आधी रात अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को तीन घंटे की मशककत के बाद एसपी ने गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार की आधी रात शहर का हिस्ट्रीशीटर आशु भदौरिया ने शराब के नशे की हालत में अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाई थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल और पुलिसकर्मियों पर भी गोली चला दी।”

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह खुद वहां पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है, उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493