अल्ट्राटेक का मुनाफा 4.76 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 4.76 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने नियामकीय रपट में शनिवार को यह जानकारी दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 594 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 567 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल बिक्री घटकर 5,927 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में यह 6,013 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493