ट्रंप शुक्रवार को थेरेसा से मुलाकात करेंगे

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप के अमेरिका के नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद थेरेसा उनसे मुलाकात करने वाली पहली विदेशी नेता होंगी।

संभावना है कि दोनों नेता ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के फैसले के बाद सहयोगी देशों के बीच व्यापार समझौतों की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

ट्रंप ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि ब्रिटेन का ब्रेक्सिट (यूरोपीय संघ से अलग होना) का फैसला शानदार है।

ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद वह ब्रिटेन के समक्ष त्वरित और निष्पक्ष व्यापार समझौते की पेशकश रखेंगे।

स्पाइसर ने शनिवार को कहा कि ट्रंप की 31 जनवरी को मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के साथ भी मुलाकात की योजना है।

ट्रंप ने कहा है कि वह अवैध शरणार्थियों की घुसपैठ रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक दीवार का निर्माण कराना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493