मदुरै में नहीं होगा जल्लीकट्ट का आयोजन

चेन्नई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए सरकार की ओर से अध्यादेश लाए जाने के बावजूद रविवार को मदुरै के अलांगानाल्लुर में यह प्राचीन और लोकप्रिय खेल आयोजित नहीं किया जाएगा।

जल्लीकट्ट के लिए लड़ाई लड़ रहे एक संगठन के एक अधिकारी ने कहा, “इसके आयोजन की तैयारियों के लिए समय नहीं था, इसलिए आयोजन नहीं किया जा सकेगा।”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को कहा था कि वह मदुरै में जल्लीकट्ट का आयोजन करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम में संशोधन करते हुए एक अध्यादेश जारी करने के बाद पन्नीरसेल्वम ने यह घोषणा की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने मई 2014 में जल्लीकट्ट के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

अधिकारी ने कहा, “सरकार को स्थानीय समुदाय से खेल के आयोजन से संबंधित तैयारियों के बारे में बात करनी चाहिए। यह कोई सरकारी या राजनीतिक समारोह नहीं है, बल्कि एक सामुदायिक खेल है।”

उन्होंने कहा, “लोग एक स्थायी समाधान के लिए विरोध कर रहे हैं। हमें स्थानीय समुदाय को जल्लीकट्ट के आयोजन के लिए प्रेरित करना होगा।”

सर्वोच्च न्यायालय ने मई 2014 में जल्लीकट्ट के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसी बीच इस मुद्दे को लेकर चेन्नई के मरीना बीच में रविवार को सातवें दिन भी युवाओं का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493