भुवनेश्वर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आंध्र प्रदेश में शनिवार देर रात हुए रेल हादसे के बाद राज्य के अधिकारियों को पीड़ितों से मिलने और उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस शनिवार रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में कुनेरू स्टेशन के पास बेपटरी हो गई, जिससे 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए।
मुख्य सचिव ए.पी. पाधी के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल रायगढ़ा जाकर अस्पतालों में भर्ती घायलों व पीड़ितों से मुलाकात करेगा।
पटनायक ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताते हुए कहा, “मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है और उन्हें सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।”
dharmpath.com dharmpath