गणतंत्र दिवस परेड में 3 साल बाद दिखेगी दिल्ली की झांकी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस की 68वीं परेड में तीन सालों के अंतराल के बाद दिल्ली की झांकी नजर आएगी।

‘मॉडल स्कूल’ शीर्षक के तहत झांकी में राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में बदलाव और बेहतर शिक्षा को दर्शाया जाएगा।

परेड में लक्षद्वीप की झांकी 23 सालों के बाद शामिल होगी। लक्षद्वीप की झांकी में पर्यटन और अनदेखे स्थलों पर प्रकाश डाला जाएगा।

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले अन्य राज्यों में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिुपर, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तमिलनाडु, गोवा, त्रिपुरा, जम्मू एवं कश्मीर और असम शामिल हैं।

इनके अलावा मंत्रीमंडलीय विभागों में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और कौशल विकास मंत्रालय भी परेड में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493