‘द वॉइस इंडिया’ पर नए अंदाज में ‘रूप तेरा मस्ताना’

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन 2’ में कोच की भूमिका निभा रहे लोकप्रिय गायक बेनी दयाल आगामी कड़ी में महान गायक किशोर कुमार के प्रसिद्ध गीत ‘रूप तेरा मस्ताना’ को नए अंदाज में पेश करेंगे।

बेनी, वैशाली लामा और पारस जेटली जैसे प्रतियोगियों के साथ गीत को नए अंदाज में प्रस्तुत करते नजर आएंगे।

इस प्रयोग के बारे में गायक सलीम मर्चेट ने कहा, “रियलिटी शो में गीत का इस तरह का संस्करण मैं पहली बार सुन रहा हूं। यह संस्करण मुझे अच्छा लगा। इसमें किया गया इंप्रोवाइजेशन भी अच्छा लगा। वैशाली और पारस दोनों ने बहुत अच्छा गय। यह शानदार जंग थी।”

प्रतियोगियों के बारे में बेनी ने कहा, “मेरे लिए यह शानदार जंग थी। दोनों जमे रहे। मैं वैशाली की सराहना करता हूं कि उन्होंने गीत के लिए काफी मेहनत की, जबकि उन्होंने संगीत कभी सीखा नहीं था। बिना संगीत सीखे, जिस तरह से उन्होंने गाया, वह अविश्वसनीय है।”

‘द वॉइस इंडिया सीजन 2’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493