आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके और सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर ने जापान के स्टार खिलाड़ी की निशिकोरी को मात दी।

पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त निशिकोरी ने हालांकि फेडरर को पांच सेटों तक कठिन संघर्ष करने के लिए मजबूर किया।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में फेडरर ने निशिकोरी को 6-7(4-7), 6-4, 6-1, 4-6, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

चार बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके फेडरर 2011 के बाद से यहां सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सके हैं और इस समय विश्व वरीयता में 17वें पायदान पर हैं।

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना अब विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर उलटफेर करने वाले जर्मन खिलाड़ी मिशा ज्वेरेव से होगा।

50वीं विश्व वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने ब्रिटेन के मरे को 7-5, 5-7, 6-2, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493